अंधविश्वास के चक्कर में गई महिला की जान, जादू-टोने के शक में देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया वार, देखकर परिवार वालों के उड़ गए होश

A woman lost her life due to superstition, brother-in-law attacked his sister-in-law with an axe suspecting her of witchcraft, family members were shocked to see the incident

अंधविश्वास के चक्कर में गई महिला की जान, जादू-टोने के शक में देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया वार, देखकर परिवार वालों के उड़ गए होश

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक देवर ने जादू-टोने के शक में अपनी भाभी की हत्या कर दी. 30 साल के छोटू ने 35 साल की अंजलो पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र के लाउ गांव का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक को मिर्गी की बीमारी थी और लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था। बीमारी ठीक न होने पर उसे शक हुआ कि उसकी भाभी ने उस पर जादू-टोना कर दिया है, जिससे वह ठीक नहीं हो पा रहा है। इसी अंधविश्वास के चलते देवर और भाभी के बीच विवाद हुआ. बहस बढ़ने पर आक्रोशित देवर ने अचानक भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर कर अपनी भाभी की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच कराई जाएगी. यह घटना अंधविश्वास और हिंसा के घातक प्रभावों को उजागर करती है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI