दूसरे की जमीन दिखाकर रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट से ठगे 33 लाख, जशपुर से आरोपी अंकित ताम्रकार गिरफ्तार, दूसरा फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Retired Deputy Commandant was cheated of Rs 33 lakh by showing someone else's land, accused Ankit Tamrakar arrested from Jashpur, other absconding, police engaged in search
जशपुर नगर : फर्जी कागजात तैयार कर भू माफियाओं ने किसी दूसरे की जमीन दिखाकर रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट से 33 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए. पुलिस ने एक आरोपी अंकित ताम्रकार को गिरफ्तार किया है और दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को फिलिप तिर्की पिता स्व जोश तिर्की उम्र 62 साल कांसाबेल जो डिप्टी कमांडेंट के पद से रिटायर्ड हुए हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के सामने पेश होकर शिकायत किया कि उसके साथ जमीन खरीदी के नाम से 33 लाख 95 हजार रुपए की ठगी की है. जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिया.
जिस पर फिलिप तिर्की द्वारा उसी दिन सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वर्ष 2023 में फौज से रिटायर्ड हुआ है. वह जशपुर में जमीन खरीदना चाहता था. इस बाबत वह अपने सहकर्मी रहे जखरियुस लकड़ा से संपर्क किया. जिसके मार्फत जमीन ब्रोकर राजू गुप्ता और अंकित ताम्रकार दोनों निवासी जशपुर से मिला. तब राजू गुप्ता और अंकित ताम्रकार दोनों ने पहले मुझे भठ्ठी रोड में जमीन दिखाया. प्रार्थी को जमीन पसंद नहीं आने पर राजू गुप्ता द्वारा प्रार्थी को गिरांग मोड़ गेट के पास हाइवे से लगा जमीन को दिखाया गया.
प्रार्थी को जमीन पसंद आने पर वहीं 2 लाख रुपए प्रति डिसमिल के हिसाब से 30 डिसमिल का 60 लाख रुपये में सौदा तय हुआ. 9 जनवरी 2025 को अंकित ताम्रकार ने एक फर्जी इकरारनामा नोटरी 33.95 लाख का लेख कर जमीन रजिस्ट्री का फर्जी कागजात तैयार कर प्रार्थी को जमीन रजिस्ट्री के लिए जशपुर बुलाया.
प्रार्थी द्वारा दो चेक के जरिए अंकित ताम्रकार और राजू गुप्ता को जमीन की करीब आधी रकम 33.95 लाख रजिस्ट्री के पहले दिया था. प्रार्थी जब जमीन रजिस्ट्री के लिए जशपुर आया तो अंकित ताम्रकार और राजू गुप्ता द्वारा प्रार्थी को बोला कि 30 डिसमिल की जगह 50 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करना है. जिस पर प्रार्थी बोला कि मेरे पास उतने रुपए नहीं हैं. मैं जमीन नहीं लूंगा.
प्रार्थी को शक होने पर आरोपियों द्वारा दिए गए खसरा नंबर 14/1 के भूस्वामी दिलफीनूस टोप्पो से उसके घर जाकर भूमि के बारे में पता किया तो उसने बताया कि जिस जमीन को आरोपियों ने दिखाया था. वह उसकी जमीन नहीं है. उसकी उक्त खसरा नंबर की जमीन कहीं और जगह पर है. जिसे उसके द्वारा न बेचा गया है और न ही बेचने के लिए किसी से बात हुई है.
जिस पर प्रार्थी द्वारा अंकित ताम्रकार और राजू गुप्ता से रुपए वापस मांगने पर उनके द्वारा रुपए वापस नहीं किया जा रहा है. इस तरह दोनों ने मिलकर दूसरे की खाली जमीन दिखाकर मुझसे 33 लाख 95 हजार रूपए की ठगी किया है.
इस रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के खिलाफ 420 भादवि का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक आरोपी अंकित ताम्रकार को हिरासत में लिया. दूसरा आरोपी राजू गुप्ता फरार है. जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
गिरफ्तार आरोपी अंकित ताम्रकार से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल करने और जुर्म का सबूत पाए जाने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
अंकित ताम्रकार पिता राजकिशोर ताम्रकार उम्र 27 साल निवासी सन्ना रोड जशपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



