अज्ञात वाहन ने पुल के उपर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत दूसरे की हालत नाजुक, आरोपी की तलाश जारी

An unknown vehicle hit a bike on the bridge, one died on the spot and the other is in critical condition, search for the accused continues

अज्ञात वाहन ने पुल के उपर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत दूसरे की हालत नाजुक, आरोपी की तलाश जारी

रायगढ़/ धौंराभांठा : रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. शाम करीब 4 बजे हुंकराडिपा चौक के पास केलो नदी ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. फिलहाल तमनार पुलिस मृतक के परिजनों को खबर देकर अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को खबर दी और एंबुलेंस के जरिए घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. वहीं मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. मृतक घरघोड़ा क्षेत्र के रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरु कर दी है.
बाईक में सवार मृतक का नाम धनेश्वर राठिया पिता मोती राठिया उम्र 18 साल निवासी कोगनारा थाना घरघोड़ा, उर घायल का नाम गोलू राठिया पिता विजय राठिया उम्र 19 साल निवासी कोगनारा थाना घरघोड़ा बताया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB