गणित की टीचर 9 सालों से नदारद, आक्रोशित ग्रामीणों और छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, मौके पर पहुंचे BEO और जनपद सीईओ
Mathematics teacher missing for 9 years, angry villagers and students locked the school, BEO and District CEO reached the spot
जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के मेउ शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला मेऊं में गणित की टीचर 9 साल से नहीं आ रही हैं. इस वजह से ग्रामीण और परेशान छात्रों ने स्कूल गेट पर खुद ताला जड़ दिया. ये मामला पामगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला मेयू गांव का है
मिली जानकारी के मुतब इक रामसिला कश्यप 9 सालों से स्कूल नहीं आ रही हैं. इस वजह से गणित मे बच्चों को गणित पड़ने में दिक्कत आ रही है. खासकर गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय में जिससे बच्चे बोर्ड परीक्षाओं के स्तर पर पिछड़ सकते हैं. आज सुबह जैसे ही स्कूल खुला, बच्चों और उनके पालकों ने एकजुट होकर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया.
बच्चों का कहना है कि शिक्षक की गैरहाज़िरी से गणित की पढ़ाई लगभग ठप है. इस विरोध को देखते हुए स्थानीय BEO और जनपद सीईओ मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बच्चे और पालक लगभग तीन घंटे से अपनी मांग पर अड़े रहे.
ग्रामीणों ने बताया कि रामशीला कश्यप 21-7-2015 से गणित की टीचर है. लेकिन आज 9 साल होने जा रहा है. लेकिन मैडम आज तक स्कूल नहीं पहुंची हैं. इसी वजह से आज ग्रामीणों, पालकों और छात्रों ने स्कूल के में गेट में ताला जड़ दिया है. ग्रामीणों का मांग है कि जितना जल्दी हो सके शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मेऊं गणित का टीचर अनिवार्य रुप से चाहिए नहीं तो हमारे बच्चे गणित के पढ़ाई में बहुत दूर हो जायेंगे. अब देखने वाली बात ये होगी की शिक्षा विभाग इस मामले में क्या एक्शन लेती है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



