राजिम वासियों का इंतजार खत्म!, 15 अगस्त से गूंजेगी मेमू ट्रेन की सीटी, रायपुर से सीधे जुड़ेगी तीर्थनगरी, नगरवासियों में खुशी की लहर
The wait of Rajim residents is over!, The whistle of MEMU train will resonate from August 15, the pilgrimage city will be directly connected to Raipur, a wave of happiness among the city dwellers
नवापारा-राजिम : राजिम वासियों का इंतजार खत्म होने वाला है. राजिम और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दशकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बहुप्रतीक्षित नवा रायपुर-धमतरी-राजिम रेललाइन परियोजना का काम तकरीबन पूरा हो चुका है और रेलवे ने 15 अगस्त, 2024 से राजिम तक सीधी ट्रेन सेवा शुरु करने की तैयारी कर ली है. यह कदम न सिर्फ तीर्थयात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी. बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आवागमन का एक सुगम और सस्ता जरिया बनेगा.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अभनपुर से राजिम के बीच मीटर गेज लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने का काम तकीबन पूरा हो चुका है. हाल ही में 30 जून को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक तरुण सिन्हा ने इस नवनिर्मित ट्रैक का निरीक्षण भी किया था. अब सिर्फ रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) की आख़री जांच और इजाजत का इंतजार है.
रेलवे को उम्मीद है कि अगर बारिश ने कोई बाधा नहीं डाली. तो स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर राजिम के लिए पहली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी.
फ़िलहाल रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन का संचालन हो रहा है. जिसमें हर महीने करीब एक हजार यात्री सफर कर रहे हैं. अब इसी ट्रेन सेवा को राजिम तक बढ़ाया जाएगा. राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है राजिम तक सीधी ट्रेन सेवा शुरु होने से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की तादाद में भारी उछाल आने की उम्मीद है. यह रेल सेवा स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी. जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.
अभनपुर से धमतरी के बीच भी गेज परिवर्तन का काम तेजी से चल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर 2024 तक धमतरी तक भी ट्रेन सेवा शुरु करने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि पूरी परियोजना को 2026 तक पूरा करने का अंतिम लक्ष्य है.
फिलहाल राजिम स्टेशन के पास कुछ अतिक्रमण की समस्या है. जिसे हटाने के लिए रेलवे स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि ट्रेन संचालन में कोई बाधा न आए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



