शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी सहदेव गिरफ्तार, इधर बच्चा होने के बाद शादी से इंकार, पुलिस के सिकंजे में दुष्कर्मी आशीष

Minor raped on the pretext of marriage, accused Sahdev arrested, meanwhile, rapist Ashish in police custody for refusing to marry after having a child

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी सहदेव गिरफ्तार, इधर बच्चा होने के बाद शादी से इंकार, पुलिस के सिकंजे में दुष्कर्मी आशीष

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी सहदेव गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम सहदेव यादव है, जो पिपरा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, युवक सहदेव यादव ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी सहदेव यादव दोनो एक दूसरे से जानते पहचानते थे. इसी बीच आरोपी सहदेव यादव द्वारा शादी करूंगा बोलकर पीड़िता से दैहिक शोषण करता रहा. पीड़िता द्वारा लगातार शादी करने के लिए बोलती रही लेकिन आरोपी द्वारा टाल मटोल करता रहा. इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 136/25 धारा 376(2)(n)366.a ipc 4,6 पास्को एक्ट का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (IPS)के निर्देशन में आरोपी सहदेव यादव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में घेराबंदी कर पकड़ा. जिसको घटना के बारे में पूछताछ करने पर पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करना, जुर्म कबूल किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, प्रधान आरक्षक मथुरा प्रसाद, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिराेलकर एवं थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

 बच्चा होने के बाद शादी से इंकार, पुलिस के सिकंजे में दुष्कर्मी आशीष

अंबिकापुर : शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में मणिपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने एक बच्चा हो जाने के बाद शादी से इंकार कर दिया, इसके बाद पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया 17 मार्च को थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया की जानपहचान साफ सफाई का काम करने के दौरान दर्रीपारा मणिपुर निवासी आशीष साहू से हुई थी.
जानपहचान के बाद आरोपी आशीष साहू प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर किराये के कमरे में रखकर कई बार रेप किया. जिससे प्रार्थिया को एक संतान भी हो गया है. अब आशीष साहू प्रार्थिया से शादी करने से इंकार कर रहा है और प्रार्थिया को अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है. इस मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपी की तलाश की जा रही थी.
पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी आशीष साहू को पकडक़र पूछताछ की गई. आरोपी ने अपना नाम आशीष साहू निवासी दर्रीपारा थाना मणिपुर का होना बताया. आरोपी ने रेप करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ जुर्म का सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI