ओवरस्पीड राइडिंग का कहर, आपस में टकराई तेज रफ्तार तीन बाइक, दर्दनाक हादसे में 2 वर्षीय मासूम सहित 3 की मौत, 5 लोग घायल
The havoc of overspeed riding, three high speed bikes collided with each other, 3 people including a 2 year old innocent died in the tragic accident, 5 people were injured
बालोद : नेशनल हाइवे 930 एक बार फिर लहूलुहान हो गया. भीषण सड़क हादसे में 2 वर्षीय मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है. 5 लोग घायल है. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह हादसा ग्राम सांकरा के समीप मटिया मोड के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सांकरा के पास मटिया मोड़ पर दो अलग अलग बाइक सवार स्पीड राइडिंग कर रहे थे. इसी दौरान 2 साल की बच्ची के साथ दंपति अस्पताल से नसबंदी कराकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अलग-अलग बाइक सवारों और दंपति की बाइक की टक्कर हो गई. इस हादसे में 2 साल की बच्ची सहित दो राइडर की मौत हो गई है.
इस हादसे में पांच लोग घायल है. सभी घायल भिलाई के बताए जा रहे हैं. मृतक बाइक राइडर की शिनाख्त नहीं पाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि 4 बाइक पर सवार 8 लोग तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए बालोद से धमतरी की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे 2 बाइकों के साथ उनकी टक्कर हो गई. खबर पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
इधर धमतरी में भी सुबह जगदलपुर से रायपुर जा रही यात्री बस डिवाइडर पर चढ़ गई. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइकल सवार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है. बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद ट्रैफिक जाम हो गया था. जिसे बहाल कर दिया गया है.



