खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, नाती बहू ने हथौड़े से जानलेवा वार कर दादी सास को उतारा मौत के घाट, रौशनी ने किया परिवार में अंधेरा

A dispute arose over cooking, and the grandson and daughter-in-law fatally attacked their grandmother-in-law with a hammer, killing her. Roshni brought darkness to the family.

खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, नाती बहू ने हथौड़े से जानलेवा वार कर दादी सास को उतारा मौत के घाट, रौशनी ने किया परिवार में अंधेरा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां नाती बहू ने दादी सास की हत्या की. खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना भयानक रुप ले लिया कि घर में मातम छा गया. पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है. यह दर्दनाक घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरी की है.
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे. घर में सिर्फ 66 साल की उर्मिला वर्मा और उनकी नाती बहू रोशनी वर्मा मौजूद थीं. दोपहर के वक्त दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया. दादी सास ने बहू से कहा कि “तुम्हें ठीक से खाना बनाना नहीं आता. बस इसी बात से नाराज होकर रोशनी ने गुस्से में आकर घर में रखे हथौड़े से दादी सास के सिर पर वार कर दिया.
हमले के बाद उर्मिला वर्मा गंभीर रुप से घायल हो गईं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. पड़ोसियों ने जब खून से लथपथ उर्मिला को देखा, तो उन्होंने उनके पति को खबर दी. इसके बाद नंदिनी पुलिस को शाम करीब 4:30 बजे घटना की जानकारी दी गई.
थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतका के नाती तोरण लाल वर्मा ने वर्ष 2023 में रोशनी यादव से अंतरजातीय विवाह किया था. इस शादी से दादी खुश नहीं थीं. जिसके चलते घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाती बहू को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t