तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में मौके पर ही तीन युवकों की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, ड्राइवर गिरफ्तार
A speeding truck hit a bike rider, three youths died on the spot in the accident, mourning spread, driver arrested
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम करीब 4:30 बजे घुमका क्षेत्र के ग्राम मुरमुंदा तिराहा के पास बेमेतरा की तरफ से जा रही ट्रक के चालक ने ग्राम मुरमुंदा की तरफ से जा रहे मोटर साइकिल सवार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मोटर साइकिल में सवार भुवन यादव उम्र 30 साल, तुलेश्वर यादव उम्र 26 साल और नारद यादव उम्र 30 साल की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



