मवेशियों को बूचड़खाने लेकर जा रहे 5 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, दो पिकअप और चार मोबाइल समेत 12.30 लाख की संपत्ति जब्त, 8 मवेशी बरामद

Five accused arrested red-handed while transporting cattle to a slaughterhouse; assets worth ₹12.30 lakh—including two pickup trucks and four mobile phones—seized, and eight cattle recovered.

मवेशियों को बूचड़खाने लेकर जा रहे 5 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, दो पिकअप और चार मोबाइल समेत 12.30 लाख की संपत्ति जब्त, 8 मवेशी बरामद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला पुलिस ने मवेशियों को अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से आठ मवेशी बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर दो पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन समेत करीब 12 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है. यह कार्रवाई पकरिया के फार्मटोला मेनरोड पर की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश बघेल को देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से खबर मिली थी कि ग्राम खोंगसरा लमनी डबरी की तरफ से दो सफेद पिकअप वाहनों में मवेशियों को भरकर अमरकंटक-करंजिया होते हुए जबलपुर की तरफ ले जाया जा रहा है. खबर पर पुलिस टीम ने पकरिया फार्म हाउस के पास घेराबंदी की. कुछ देर बाद खोंगसरा की तरफ से आ रहे दोनों पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई. एक वाहन में राजकुमार कौशिक और प्रदीप चौधरी तथा दूसरे वाहन में मुकेश यादव, जगदीश चौधरी और शंकरलाल सवार मिले. दोनों वाहनों में चार-चार मवेशी रस्सियों से बांधकर भरे गए थे.
पुलिस ने आरोपियों से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे. लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला. पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को ग्राम खोंगसरा लमनी डबरी क्षेत्र से लाना और मेढ़ाखार करंजिया में एक व्यक्ति के पास ले जाना बताया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ मवेशियों की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए. दोनों पिकअप वाहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपए और चार मोबाइल फोन की कीमत 30 हजार रुपए बताई है. मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?