आश्वासन के बाद भी नही हुई मांग पूरी, गेवरा खदान में 4 घण्टे काम बंद, महाप्रबंधक कार्यालय का घेरा, रूंगटा से रोष, 15 दिन के भीतर उच्च अधिकारी से होगी वार्ता

Demand not fulfilled even after assurance work stopped for 4 hours in Gevra mine siege of General Managers office anger from Rungta talks will be held with higher officials within 15 days

आश्वासन के बाद भी नही हुई मांग पूरी, गेवरा खदान में 4 घण्टे काम बंद, महाप्रबंधक कार्यालय का घेरा, रूंगटा से रोष, 15 दिन के भीतर उच्च अधिकारी से होगी वार्ता

कोरबा : एसईसीएल की गेवरा परियोजना में कार्यरत रुंगटा कंपनी के GM V.P.सिंह की कार्यशैली और मजदूरों का शोषण के खिलाफ सभी वाजिब मांगों को पूरा करने आश्वासन दिया गया. लेकिन तय दिनांक तक कोई भी मांग पूरी नहीं की गई. रुंगटा कंपनी के GM V.P. सिंह की कार्यशैली से भी रोष है.
इसके खिलाफ गेवरा खदान में पूर्व घोषणा के मुताबिक खदान बन्दी आंदोलन किया गया. जो दोपहर 2:30 स्थगित किय्या गया. सिंह ने 15 दिवस के भीतर रूंगटा के उच्च अधिकारियों से वार्ता कराने का लिखित आश्वासन दिया है जिसके बाद आंदोलन खत्म किया गया.
Vp सिंह पर पूर्व में आरोप लगाया कि उसके द्वारा पेटी में दिए ठेकेदार द्वारा उत्तम एजेन्सी के जरीए कुछ लोगों को नगद में भुगतान किया गया. जिसमें कोल इंडिया के नियमों का पालन भी नहीं किया गया. बिना HPC दर के भुगतान किया गया जिसका वीडियो भी उपलब्ध है. जो नियम के खिलाफ है. ऐसे ही V.P. सिंह ने बिना SECL से अनुमति लिए बालाजी व SSE कंपनी को पेटी में काम दिए है. जो मजदूरों को निर्धारित वेतनमान नहीं देते. जिसके बारे में SECL के अधिकारियों से काफी आपत्ति जताई. लेकिन यह सब गेवरा SECL अधिकारियों के मिलीभगत से हो रहा है.
5 दिन के भीतर मांग पूरी न होने पर दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा के द्वारा मजदरों को आश्वासन दिया था कि जिला प्रशासन की तरफ से रुंगटा कंपनी को SECL में ब्लैक लिस्ट करवाएंगे. चूंकि उक्त सभी बातों से यह प्रतीत होता है कि रुंगटा कंपनी के GM V.P. सिंह द्वारा मजदूरों को गुमराह कर धोखे में रखते हुए छल किया गया. जिससे सभी मजदूर काफ़ी आक्रोशित हैं.
इसी कड़ी में 1 अक्टूबर को गेवरा खदान बंद करते हुए गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया गया. इस दौरान मजदूरों समेत छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb