बच्चे को स्पीच थेरैपी दिलान पड़ा भारी, डॉक्टर की पत्नी से थेरपिस्ट ने कई बार किया दुष्कर्म, आरोपी प्रांजुल गिरफ्तार, जांच जारी, शहर में चर्चा का माहौल
Seeking speech therapy for the child proved costly; the therapist repeatedly raped the doctor's wife. The accused, Pranjul, has been arrested, the investigation is underway, and the incident has become a major topic of discussion in the city.
सरगुजा : सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है, अंबिकापुर शहर में एक स्पीच थेरपिस्ट को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी प्रांजुल बलियान को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित महिला एक चिकित्सक की पत्नी है. वह अपने बच्चे को स्पीच थेरैपी दिलाने के लिए नियमित रुप से आरोपी के क्लिनिक जाया करती थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकी बढ़ाई और वर्ष 2023 से कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान मिले तथ्यों और बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रांजुल बलियान को गिरफ्तार कर लिया.
मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चा का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



