प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवास मित्र नियुक्ति में की जा रही धांधली, अभ्यर्थियों ने कलेक्टर धर्मेश साहू को दी लिखित शिकायत

Rigging is being done in appointment of Awas Mitra for Pradhan Mantri Awas Yojana candidates gave written complaint to Collector Dharmesh Sahu

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवास मित्र नियुक्ति में की जा रही धांधली, अभ्यर्थियों ने कलेक्टर धर्मेश साहू को दी लिखित शिकायत

सारंगढ़/बिलाईगढ : सारंगढ़ जिला के साथ ही पूरे प्रदेश के कई जिले में शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के सुचारु रुप से संचालन के लिए आवास मित्र भर्ती प्रक्रिया शासन के मापदंड अनुरुप किया जाना था. जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ जिले में भी परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास योजना जिला सारंगढ़ द्वारा आवास मित्र भर्ती के आवेदन मंगाए गए थे. जिसमें अंतिम वरीयता सूची के साथ ही चयन सूची का प्रकाशन दिनांक 6 /11/2024 को किया गया था. जिसमें चयनित हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 13/11/2024 को सारंगढ़ खेलभांठा स्थित जिला पंचायत कार्यालय में किया गया.
लेकिन चयनित अभ्यर्थियों को सत्यापन होने के बाद भी आज तक नियुक्ति नहीं दी गई. बल्कि चयनित अभ्यर्थियों को छोड़कर दूसरी लिस्ट जारी किए जाने की जानकारी सामने आ रही है.
जिससे नाराज होकर आवेदन कर्ता आवेदकों जिनमें राजेश कुमार सोनी, कोसीर अमित विक्रम दुबे गोडिहारी, प्रफुल्ल खूंटे जेवरा, संतोषी बंजारे भीखमपुरा, सुनील जायसवाल खोखसीपाली, इंदु साहू कुधरी, कृष्णा साहू कटेली, उमाशंकर भारती बरभांठा, खिरोजनी साहू अमलडीहा, गौरीशंकर कोतरी, नारायण गोस्वामी सालर, तोषन पटेल परसाडीह, अनुराधा अमलडीहा, दामोदर साहू कटेली के द्वारा इसकी शिकायत कलेक्टर धर्मेश साहू सारंगढ़ बिलाईगढ जिला को लिखित में दिया गया है.
जिसमें शिकायतकर्ताओं ने बताया कि 23/11/2024 को स्थानीय जिला पंचायत कार्यालय से जो दूसरी लिस्ट जारी की गई है. उसमें भी दो अभ्यर्थियों जो कि सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के जनपद पंचायत क्षेत्रों से बाहर से हैं. जिसमें सारंगढ़ के ग्राम पंचायत हिर्री ‌के एक अभ्यर्थी जिसकी शादी आज से ‌कई साल पहले जनपद पंचायत मालखरौदा ब्लाक के ग्राम कुरदी में शादी हो चुकी है. इसी तरह एक और अभ्यर्थी जो ग्राम हरदी से शादी होकर तीन चार साल पहले डभरा गई है जिसको लेकर शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उक्त दोनों के अलावा और भी कुछ लोगों को नियुक्ति दी गई है.
जिसमें संबंधित शिकायतकर्ताओं ने उक्त नियुक्तियों में संबंधित लोगों के द्वारा अपने पुराने आधार कार्ड व निवास प्रमाण पत्र और वोटर आईडी कार्ड को अपने अपने आवेदन में संलग्न कर आवास मित्र के लिए फ़ार्म डाला गया है.
बहरहाल मामले में आवास मित्र के नियुक्ति को लेकर शिकायत की गई है. जिसमें संबंधित शिकायतों पर कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है. लेकिन विडंबना ही है कि जिला गठन के बाद से ही इस नवीन जिला में आए दिन किसी न किसी वजह से लगातार शिकायत की जा रही है. जिससे यह जिला सारंगढ़ बिलाईगढ शिकायतों का गढ बन गया है. अब अभी प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अभी महज कुछ दिन पहले हुई आवास मित्र नियुक्ति में धांधली होने को लेकर शिकायत की गई है.
क्या कहते हैं जिला पंचायत के प्रभारी परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास प्रशासन योजना अधिकारी हरिशंकर चौहान
आवास मित्र में कुछ लोगों का आवेदनों का वेरीफिकेशन जरुर किया गया था कोई नियुक्ति नहीं दी गई थी जो भी नियुक्ति हुई है वो‌ शासन से मिले दिशा निर्देश मुताबिक किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI