गौ हत्या का मामला आया सामने, घटनास्थल पर मिला मृत गाय का दूधमुंहा बछड़ा, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A case of cow slaughter came to light, a dead cow's milk-fed calf was found at the scene, police arrested three accused and sent them behind bars
धरमजयगढ़ : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर धरमजयगढ़ क्षेत्र के रैरुमा चौकी अंतर्गत ग्राम चरखा पारा में गौ हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
मिली जानकारी मुताबिक बीती रात उरांव पारा मोहल्ले में एक गाय की हत्या कर उसका मांस काटकर घर में रखने की खबर पर सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची रैरुमा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों – विनोद खेस्स, अर्जुन लकड़ा और अभित तिर्की को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है.
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मृत गाय का दूधमुंहा बछड़ा भी मिला. जिसका विलाप देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. फिलहाल पुलिस आगे की पूछताछ और जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



