तीन युवकों पर काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दो झुलसे, मची चीख पुकार, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Lightning fell on three youths, one died, two were burnt, there was a lot of screaming and crying, a mountain of sorrow fell on the family

तीन युवकों पर काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दो झुलसे, मची चीख पुकार, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

रायगढ़ : रायगढ़ चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कोलाईबहाल में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया. जब आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. तीनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया जहां घायलों का इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोलाईबहाल निवासी साहिल मिर्धा, विजय तुरी और उड़ीसा के ग्राम बिजना निवासी करन मराठा जो गांव में ही किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था. दोपहर करीब 2 बजे गांव के चौराहे पर नीम पेड़ के नीचे खाना खाकर बैठे थे और आपस में बातचीत कर रहे थे. तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली उसी नीम पेड़ पर गिर गई. तीनों युवक उसकी चपेट में आ गए. करन मराठा 21 साल और साहिल मिर्धा मौके पर ही बेहोश हो गए. जबकि विजय तुरी भी झुलस गया. विजय की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को उनके घर पहुंचाया. एंबुलेंस को खबर दी गई और घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने करन मराठा को मृत घोषित कर दिया.
हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखवाया गया है. मृतक करन मराठा उड़ीसा से मजदूरी करने कोलाईबहाल आया था और यहीं रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. उसकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने शासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. पुलिस प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी ली जा रही है. और पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB