नगर पंचायत समोदा में अज्ञात बदमाशों ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Unknown miscreants vandalized the statue of Dr. Babasaheb Bhimrao Ambedkar in Nagar Panchayat Samoda, demand for immediate arrest of the accused

नगर पंचायत समोदा में अज्ञात बदमाशों ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

रायपुर-आरंग-समोदा : रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में विश्व रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाशों ने नगर पंचायत समोदा के वार्ड क्रमांक-11 में कागदेही स्वागत गेट के सामने लगे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया है, बदमाशों ने अंबेडकर जी की उंगली को तोड़ दिया है और चश्मे को भी खंडित कर दिया है. जिसके बाद से समोदा के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
वहीं इस मामले में समोदा के कांग्रेस नेताओं और भीम आर्मी के रायपुर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र मैरिशा ने आरंग थाने में शिकायत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने दोषियों को जल्द ही पकड़ने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB