दो ट्रेलर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में क्लीनर की मौके पर मौत, इधर अज्ञात वाहन की ठोकर से नहर में गिरा बाइक सवार युवक की गई जान
A cleaner died on the spot in a head on collision between two trailers, while a young man riding a bike died after falling into a canal after being hit by an unknown vehicle
दो ट्रेलर के की जबरदस्त टक्कर में 1 की मौके पर मौत
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार दो ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ड्राइवर और क्लीनर की हालत नाजुक हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक यूपी से सामान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहा था. वहीं दूसरा ट्रक लोहे की छड़ के बंडल लेकर रायगढ़ से इलाहबाद जा रहा था. इसी दौरान वाड्रफनगर के मोरन नदी के पास सुबह 4 बजे करीब सड़क पर एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक की मौत हो गई.
इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों और परिचालकों को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
अज्ञात वाहन की ठोकर से नहर में गिरा बाइक सवार युवक की गई जान
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार युवक उछलकर नहर में जा गिरा और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक ग्राम पनगाव निवासी रमेश रत्नाकर अपने गांव पनगांव से बाइक में सवार होकर अपनी मौसी नावागढ़ ब्लॉक के सेमरा जा रहा था. जैसे ही सैमरा के कारीमाटी के नहर के पास पहुंचा. तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी. जिससे रमेश रत्नाकर नहर में जा गिरा. और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस हादसे की खबर नवागढ़ थाना में दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजवाया. पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



