असम कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयरस कमेटी की अहम बैठक आयोजित- विकास उपाध्याय, एआईसीसी प्रभारी महासचिव जितेन्द्र भंवर सिंह रहे शामिल
Important meeting of Political Affairs Committee of Assam Congress held- Vikas Upadhyay, AICC in-charge General Secretary Jitendra Bhanwar Singh attended
रायपुर : असम प्रदेश में आयोजित कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. छ.ग. के पूर्व विधायक एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया कि यह अहम बैठक एआईसीसी प्रभारी महासचिव जितेन्द्र भंवर सिंह की मौजूदगी में हुई. और इस बैठक में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों पर विशेष रुप से चर्चा की गई और आगे आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन को लेकर जनता के हित की आवाज को कैसे सड़क से सदन तक उठाएं और आने वाले दिनों में विधानसभा वार रणनीति बनाकर जनता के बीच कांग्रेस के नेता जायेंगे. इसको लेकर एक योजना तैयार की गई.
प्रवक्ता अमित शर्मा (लल्लू) ने बताया कि इस अहम बैठक में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद बोरा, सांसद गौरव गोगई, सांसद रकीबुल हुसैन, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई, विकास उपाध्याय सहित असम प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयरस कमेटी के सदस्य मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



