फारवर्ड लिंकेजेस के आधार पर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, नशे के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Three accused arrested with banned narcotic tablets on the basis of forward linkages, police took major action against drug abuse
रायपुर : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. एक आरोपी को नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र के खादी उद्योग भंडार अशोक विहार पास स्थित मैदान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनके कब्जे से 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्रोक्सीवॉन प्लस, 2 मोबाइल फोन, 8,500 रुपये नगद और एक ज्यूपिटर वाहन (कीमत करीब 1 लाख रुपये) जब्त किए गए. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैबी ए बेंजामिन (45) और अश्वनी पाल (40) के रुप में हुई है.
इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की. तो खुलासा हुआ कि ये प्रतिबंधित दवाएं तरुण नगर निवासी ईरशाद खान को बेची जाती थीं. पुलिस ने ईरशाद खान को भी गिरफ्तार कर लिया. जिसके कब्जे से 136 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस और एक मोबाइल फोन (कुल कीमत 15,000 रुपये) जब्त किए गए. जांच में यह भी सामने आया कि ईरशाद खान पहले भी 2014 में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है.
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रोहित मालेकर, प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अतुलेश राय, जितेंद्र दुबे, पीयूष बघेल और कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



