दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, चार की हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस
Painful road accident two high speed bikes collided head-on one youth died four in critical condition police engaged in investigation
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमरवेंड के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि 4 की हालत नाजुक है. सभी घायलों को कांकेर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
मिली जानकारी के मुताबिक केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमरवेंड के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई. घटना में एक युवक की मौत हो गई. जबकि 4 गंभीर रुप से घायल है. जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है. बताया गया है कि एक बाइक में 3 युवक सवार थे तो दूसरे बाईक में 2 लोग सवार थे. फ़िलहाल अभी तक युवकों की पहचान नही हो पाई है. मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस शिनाख्त में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



