दिवाली से पहले तहसील मुख्यालय में छाया मातम, दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की तालाब में डूबकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Before Diwali there is a shadow of mourning in Tehsil headquarters three girls including two real sisters died by drowning in the pond the family members are in bad condition crying
धमतरी/बेलरगांव : छत्तीसगढ़ के बेलरगांव तहसील से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां घर में दिवाली सफाई के बाद गांव के तालाब में कपड़ा धोने गई दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तहसील मुख्यालय में रहने वाली दो सगी बहनें यामिनी यादव पिता धन्नू राम यादव उम्र 18 साल, काजल यादव पिता धन्नू राम यादव उम्र 14 साल और सहेली सेविका कोर्राम सुरेश कुमार कोर्राम उम्र 14 साल घर में साफ सफाई के बाद गांव के भूखर्रा तालाब में कपड़ा धोने गई थी तभी अचानक एक का पैर फिसल गया और पानी में डूबने लगी.
जिसे बचाने के लिये दोनों लड़कियां भी तालाब में उतर गई. लेकिन तीनो ही तालाब की गहराई में समा गई. तभी वहां उसी रास्ते से आ रहे व्यक्ति ने मोहल्लेवासी और परिजन को खबर दी और तालाब के पास पहुंचे. और तीनों ही बच्चों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले गए.जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया.
इधर हादसे की खबर के बाद बच्चों परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल मौके पर पहुंच कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इस हादसे के बाद त्यौहार की खुशी मातम में बदल गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



