शादी का झांसा देकर 6 महीने तक नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पंकज को दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, लड़की सकुशल बरामद
A minor was raped for six months under the pretext of marriage; the police arrested the accused, Pankaj, in Delhi and put him behind bars, while the girl was safely recovered.
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के एक मामले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर शनिवार काे केशकाल लाया गया. पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर कार्रवाई उपरांत आरोपित को न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 सितंबर 2025 को पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 सितंबर को उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. शिकायत के आधार पर केशकाल थाने में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी सबूतों के आधार पर 30 जून को पुलिस ने दिल्ली से पीड़िता को सकुशल बरामद किया. जांच के दौरान आरोपित की पहचान पंकज शर्मा उम्र 25) निवासी राम गंगा कॉलोनी, सेक्टर-7, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई. आरोपित ने मोबाइल फोन के जरिए नाबालिग से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उसे बरेली बुला लिया. इसके बाद वह उसे अपने घर और दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित किराए के मकान में रखकर लगातार दुष्कर्म करता रहा.
आरोपित के खिलाफ जांच के दौरान बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m), 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई. गिरफ्तारी के बाद आरोपित को अदालत में पेश कर शनिवार काे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत देवांगन, साइबर आरक्षक मनोज मरकाम और महिला आरक्षक अहिल्या यादव का याेगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



