रेत माफियाओं पर प्रशासन 'सख्त, राजस्व और खनिज विभाग का धमतरी में बड़ा एक्शन, 8 ट्रैक्टर जब्त, कोलियारी मार्ग पर अवैध परिवहन का भंडाफोड़, मचा हड़कंप
Administration cracks down on sand mafia; Revenue and Mining Departments take major action in Dhamtari—8 tractors seized and illegal transport busted on the Koliari route, causing a stir.
धमतरी : धमतरी जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. कलेक्टर के कड़े निर्देशानुसार राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 8 ट्रैक्टरों को रंगे हाथों जब्त किया. इस अचानक हुई कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन को लगातार कोलियारी-धमतरी मार्ग पर अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं. इस पर त्वरित एक्शन लेते हुए राजस्व और खनिज विभाग की एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया.
टीम ने जब मार्ग पर घेराबंदी कर रेत ले जा रहे ट्रैक्टरों को रोका और उनसे खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज यानी रॉयल्टी पर्ची या अनुमति की मांग की. तो वाहन चालक कोई भी संतोषजनक कागजात पेश नहीं कर सके.
वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने सभी 8 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. इन सभी वाहनों को सुरक्षित हिरासत में रखवा दिया गया है और खनिज अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



