छात्र -छात्राओ के भविष्य के साथ खिलवाड़, शिक्षा सत्र शुरु होने के 20 दिनो बाद भी बच्चो को नही मिला पाठ्य पुस्तक और गणवेश – विधयक जनक ध्रुव
Playing with students' futures: Children have not received textbooks or uniforms even 20 days after the start of the academic session – MLA Janak Dhruv.
गरियाबंद : लंबे समय से छात्र-छात्राओ और ग्रामीणो द्वारा रंगमंच निर्माण की मांग किया जा रहा था. अब निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है, आने वाले कुछ दिनो मे रंगमंच बनकर तैयार हो जाएगा और यह रंगमंच स्कूली छात्र-छात्राओ के सांस्कृतिक गतिविधियो को संचालित करने मे मील का पत्थर साबित होगा. उक्त बाते स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मैनपुर मे रंगमंच भवन के निर्माण कार्य के भूमिपूजन मे पहुंचे विधायक जनक ध्रुव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही.
इस मौके पर सरपंच उपसीन नागेश, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, टीकम सिंह कपिल, भाजपा नेता प्रदीप शर्मा और ग्रामीणजन पंचायत प्रतिनिधि छात्र -छात्राए बड़ी संख्या मे मौजूद थे.
मालुम हो कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मे विधायक जनक ध्रुव द्वारा रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये राशि विधायक मद से स्वीकृत किया गया है. और अब विधिवत रंगमंच भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया. कार्यक्रम मे पहुंचे विधायक जनक ध्रुव का सरपंच एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा गुलदस्ता भेटकर स्वागत किया गया.
इस दौरान सरपंच उपसीन नागेश ने कहा विधायक के प्रयास से यहां रंगमंच का निर्माण किया जा रहा है. यह बहुत पुरानी मांग थी उन्होने विद्यालय मे पेयजल समस्या को देखते हुए हैंडपंप खनन की मांग किया है. जिस पर विधायक ने जल्द ही हैंडपंप खनन करवाने का आश्वासन दिया. साथ ही स्कूली बच्चो के खेल सामाग्री के लिए 50 हजार रूपये देने की घोषणा की.
कक्षाओ मे पहुंचकर पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्थाओ का लिया जायजा
विधायक जनक ध्रुव ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों से कई सामान्य ज्ञान के रोचक सवाल पूछे और बच्चो को मन लगाकर पढ़ाई कर परिवार और क्षेत्र प्रदेश देश का नाम रौशन करने कहा. इस दौरान विधायक ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कक्षाओ मे पहुंचकर स्कूल की व्यवस्थाओ का जायजा लिया. स्कूल की साफ सफाई और विद्यालय मे व्यवस्था को देखकर उन्होने ख़ुशी जाहिर की.
सरकार के कुप्रबंधन की वजह से बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा -जनक ध्रुव
स्कूल निरीक्षण के बाद मैनपुर विश्राम गृह मे मिडिया से चर्चा करते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा नया शिक्षा सत्र शुरु हुए 20 दिन हो गए. लेकिन भाजपा सरकार के कुप्रबंधन की वजह से अब तक स्कूल के बच्चो को न तो गणवेश वितरण किया गया है. और न ही पाठ्य पुस्तक भाजपा सरकार आदिवासी क्षेत्र के गरीब छात्रो के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. वही स्वामी आत्मानंद विद्यालय मे फंड की भारी कमी के चलते इस साल से स्कूल मे प्रवेश शुल्क भी लिया जा रहा है.
विधायक ने कहा जल्द ही बच्चो को गणवेश और पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराया जाए. आगामी विधानसभा सत्र मे इस मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा. भाजपा सरकार मे शिक्षा व्यवस्था के तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा है. जिले मे सैकड़ो स्कूल भवन जर्जर हो चुके हैं. लेकिन इस तरफ न तो शिक्षा विभाग ध्यान दे रहा है और न ही राज्य सरकार...
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



