जिला प्रशासन द्वारा अवैद्य धान भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, कलेक्टर ने उठाया सख्त कदम, छापेमारी कर रसेला में 750 कट्टा धान जब्त

Major action taken by district administration on illegal paddy storage Collector took strict action raided and seized 750 bags of paddy in Rasela

जिला प्रशासन द्वारा अवैद्य धान भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, कलेक्टर ने उठाया सख्त कदम, छापेमारी कर रसेला में 750 कट्टा धान जब्त

गरियाबंद : कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान खरीदी, बिक्री एवं भंडारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी कड़ी में आज उड़नदस्ता दल द्वारा विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम रसेला में छापामार कार्यवाही के दौरान 750 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया
दरअसल तहसीलदार रमेश मेहता के नेतृत्व में सहकारिता एवं मंडी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा ग्राम रसेला स्थित साहनी सामुदायिक भवन का औचक निरीक्षण किया गया. भवन के अंदर करीब 750 कट्टा धान अवैध तरीके से डम्प किया जाना पाया गया.
पूछताछ करने पर ग्राम का निवासी हरिहर यादव द्वारा किसानों से धान खरीदना कबूल किया गया. लेकिन हरिहर यादव के पास फुटकर धान खरीदने का लाइसेंस नहीं है. इस तरह अवैध तरीके से धान की खरीदी एवं भण्डारण करना पाया गया. उक्त भंडारित धान को जप्त कर भवन को सील किया गया.
इस मामले में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. इस कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार, स.वि. अधिकारी, मण्डी प्रभारी, ग्राम कोटवार एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb