जुए के फड़ में पुलिस की दबिश में पकड़ाए 5 जुआरी, सुहेला पुलिस ने खपराडीह में जुआ खेलने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

5 gamblers caught in police raid due to gambling frenzy Suhela police arrested 6 gambling accused in Khaparadih

जुए के फड़ में पुलिस की दबिश में पकड़ाए 5 जुआरी, सुहेला पुलिस ने खपराडीह में जुआ खेलने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जुए के फड़ में पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिला के रतनपुर क्षेत्र में चल रहे जुएं पर पुलिस ने दबिश दी और 5 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है.
रतनपुर पुलिस को मुखबिर के जरिये खबर मिली कि ग्राम पंचायत चपोरा में चाम्पी जलाशय के पास जुए का फड़ चल रहा है. खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी की गई. जहां से 5 जुआरियो जितेंद्र सिंह, अरुण सोनी, मनीष सूर्यवंशी, कुलदीप पाटिल, और अभय सिह को पकड़ लिया गया. इन जुआरियों के पास से ताश की पत्ती सहित 22,200 रुपये नगद जब्त किया गया. सभी के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सुहेला पुलिस ने खपराडीह में जुआ खेलने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सुहेला : ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना सुहेला पुलिस द्वारा अवैध तरीके से शराब बिक्री करने वाले असमाजिक तत्वों और जुआ, सट्टा जैसे अंवैधानिक कार्यों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है.

इसी कड़ी में  11 नवम्बर 2024 को थाना सुहेला की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ग्राम खपराडीह में रात के समय जुआ खेलते हुए 6 आरोपी जुआरिओं को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से 52 पत्ती ताश, नगदी ₹8380 जप्त किया गया. आरोपी जुआरियों के खिलाफ थाना सुहेला में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 03(2) के तहत जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
आरोपियों के नाम
1. पिंटू सिंह अमित 34 साल निवासी ग्राम नारायणपुर थाना जगदीशपुर जिला भोजपुर बिहार
2. राजेश गिरी उम्र 39 साल निवासी ग्राम सीतापुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा
3. बृजमोहन यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम पड़कीडीह थाना सुहेला
4. सोनू दास मानिकपुरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम भद्रापाली थाना सिटी कोतवाली
5. अनिल केंवट उम्र 42 साल निवासी ग्राम दर्री थाना दर्री जिला कोरबा
6. अभय कुमार पासवान उम्र 25 साल निवासी ग्राम कटहरकला थाना धूरकी जिला गढ़वा झारखंड
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb