खेल-खेल में बड़ा हादसा, घर से नहाने निकले बच्चे, दो मासूम बच्चों की नदी में डूबकर मौत, गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

Tragedy strikes during play: children left home to bathe, and two innocent children drowned in the river. The village is in mourning, the families are inconsolable, and the police have launched an investigation.

खेल-खेल में बड़ा हादसा, घर से नहाने निकले बच्चे, दो मासूम बच्चों की नदी में डूबकर मौत, गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मालगेर नदी में दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चों खेल-खेल में बिना बनाए नहाने नदी चले गए. इस दौरान दोनों नदी की धार में बहने से दोनों की मौत हो गई. यह मामला गादीरास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एटपाल के कवासीपारा का है. जहां मालगेर नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक बच्चों की पहचान गीता करटामी उम्र 4साल और अशोक पोडियम उम्र 4 साल के रूप में हुई है. दोनों बच्चों के शवों का मंगलवार शाम करीब 6 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.
परिवार के सदस्य गए थे लकड़ी काटने
परिजन मूड़ा करटामी ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य जंगल में लकड़ी लेने गए थे. घर पर बच्चे अकेले थे. सुबह करीब 9 बजे दोनों बच्चे घर से निकलकर मालगेर नदी की ओर नहाने चले गए. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरु की.
नदी किनारे कपड़े देख हुई अनहोनी की आशंका
दोपहर करीब 2 बजे नदी किनारे दोनों बच्चों के कपड़े मिले. जिसके बाद ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद गांव के लोगों ने नदी में खोजबीन शुरू की. काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा. जरुरी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t