सोसाइटी मैनेजर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, केसीसी लोन के नाम पर किसान से कोरी विड्राल पर्ची पर कराई दस्तखत, थाने में शिकायत दर्ज

Society manager accused of fraud, forced farmer to sign blank withdrawal slips in the name of KCC loan, complaint lodged at police station

सोसाइटी मैनेजर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, केसीसी लोन के नाम पर किसान से कोरी विड्राल पर्ची पर कराई दस्तखत, थाने में  शिकायत दर्ज

बस्तर/बकावंड : विवादों के घेरे में आई लेंपस सोसायटी कचनार की मैनेजर एक बार फिर गंभीर आरोपों से घिर गई है. आरोप है कि मैनेजर ने एक किसान को धोखे में रखकर उससे कोरे पेपर पर दस्तखत करवा लिया और उसके खाते से 28 हजार रुपए निकाल लिया. पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत बस्तर पुलिस थाने में की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बकावंड विकासखंड के ग्राम कचनार छोटेपारा निवासी पीड़ित किसान कर बुधराम बहाल पिता पांचकौडिया जाति भतरा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह कचनार का किसान है. उसने 29 जनवरी 2025 को लेम्पस सोसायटी कचनार से केसीसी लोन के लिए आवेदन किया था. सोसायटी प्रबंधक श्रीमती लालिता राव ने उससे कोरी विड्राल पर्ची पर दस्तखत कराकर कहा कि दादा आपका पैसा दूसरे के खाते में चला गया है, उससे वह पैसा को वापस लाने के लिए दस्तखत कराई हूं. किसान एक हफ्ते तक खाते में रकम आने की राह देखता रहा.
फिर 29 जुलाई को 28 हजार रुपए उसके खाते से निकाल लिए गए. दूसरे दिन प्रबंधक मैडम को लेम्पस में जाकर पूछा कि मैडम मेरे से बिना पूछे 28 हजार कैसे निकाले तो वे चुप हो गई. फिर थोड़ी देर बाद उन्होंने आपरेटर के पास भेजा. मगर ऑपरेटर ने भी कोई जानकारी नहीं दी. किसान को कभी बकावंड जाकर पता करने तो कभी कुछ और बात कहकर किसान को टरकाया जाने लगा. इस रकम को लेकर किसान के घर में झगड़ा होने लगा है. उसके पास खेती बाड़ी के लिए पैसा नहीं है. किसान ने थानेदार से कार्रवाई की गुहार लगाई है.
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कचनार में प्रबंधक ललिता राव, विक्रेता दिनेश पाण्डे, कम्प्यूटर ऑपरेटर हेमंत पाण्डे और चौकीदार दामोदर बघेल पदस्थ हैं. प्रबंधक ललिता राव के पति बी. एन. राव द्वारा सोसायटी के कार्यों में दखलंदाजी करने से लेंपस के अंतर्गत आने वाले किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं. प्रबंधक के पति का खाद वितरण, वाउचर तैयार करने, के.सी.सी. प्रकरण तैयार करनाे और धान खरीदी में भी पूरा हस्तक्षेप रहता है. प्रबंधक के आक्रामक रवैए व दुर्व्यवहार से भी किसान परेशान रहते हैं. महिला होने का फायदा उठाते हुए वे किसानों से कहती हैं कि ज्यादा कुछ बोलोगे तो परेशान करने के नाम पर रिपोर्ट दर्ज करा दूंगी.
इस भय से किसान व पदस्थ कर्मचारी भी मौन रहकर उनकी लापरवाही को झेल रहे हैं. प्रबंधक द्वारा अपने पति को विभागीय कार्यों में शामिल रखना, मनमानी और लापरवाही और पद के दुरुपयोग को दर्शाता है. प्रबंधक के पति की लेंपस कचनार में काम करते फोटो भी शिकायत के साथ सबूत के तौर पर पेश की गई है. लेंपस सोसायटी कचनार के प्रबंधक और उसके पति के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कर प्रबंधक को हटाने की मांग की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t