पुलिया से नीचे गिरी महाकुंभ से भिलाई लौट रही कार, एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत, चार घायल, तीन की हालत नाजुक
The car returning from Mahakumbh to Bhilai fell from the culvert, tragic death of two people of the same family, four injured, condition of three critical.
कोंडागांव : कोंडागांव जिले में शनिवार को प्रयागराज में महाकुंभ जा रही एक कार के पुलिया से गिर जाने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरगांव गांव के पास सुबह करीब 6.45 बजे बेंगलुरु से एक परिवार के सदस्य दो कारों में सवार होकर महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे. अचानक कार के चालक ने मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर एक छोटी पुलिया से नीचे गिर गई और एक पेड़ से जा टकराई.
एक राहगीर ने एम्बुलेंस बुलाई और पुलिस को खबर किया. जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार अन्य घायल हो गए. जहां से उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है. और शवों को फरसगांव अस्पताल भेजा गया. पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर छत्तीसगढ भिजवा दिया गया.
रिसाली भिलाई थाना मरोदा जिला दुर्ग के रहने वाले एक ही परिवार के सात लोग 19 फरवरी को अर्टिगा कार क्रमांक CG07 BS 3173 से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए घर से निकले थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



