कमरे में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, कैमरे में कैद हुई आपत्तिजनक स्थिति, वीडियो जमकर वायरल, बस्ती में भारी बवाल, प्रेमी बाइक छोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Girlfriend and boyfriend in a room, objectionable situation caught on camera, video goes viral, huge uproar in the locality, boyfriend flees leaving his bike, police engaged in search.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां रिसदा बस्ती में एक युवक और महिला को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब मोर्चा संभाल लिया है.
कैमरे में कैद हुई आपत्तिजनक स्थिति, बस्ती में भारी बवाल
मिली जानकारी के मुताबिक रिसदा बस्ती में रहने वाली एक महिला का पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पति की गैर-मौजूदगी में महिला के घर पर एक अज्ञात युवक का लगातार आना-जाना बना हुआ था. जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था. पूर्व में भी ग्रामीणों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी. लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.
गुरुवार को एक बार फिर वह बाइक सवार युवक महिला के घर पहुंचा। इस बार भनक लगते ही एक स्थानीय निवासी मोबाइल का कैमरा चालू कर घर के भीतर दाखिल हो गया. अंदर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया. महिला और युवक कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक स्थिति में मिले.
देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. वीडियो सामने आते ही सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौके पर जुट गए और जोरदार हंगामा शुरु कर दिया.
ग्रामीणों को देख बाइक छोड़ फरार हुआ युवक, पुलिस ने की जब्त
बस्ती के लोगों का गुस्सा बढ़ता देख आरोपी युवक अपनी मोटरसाइकिल नम्बर CG10 BO 3485 मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गया. ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन वह भागने में कामयाब रहा.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब भी इस अनैतिक गतिविधि का विरोध किया जाता था तो महिला गाली-गलौज और विवाद पर उतारु हो जाती थी. अब आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और महिला को बस्ती से फौरन हटाने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t




