शादी समारोह में मुर्गा-भात और पनीर खाने के बाद कई लोग बीमार, मचा हड़कंप, 2 गंभीर मरीजों को किया रेफर, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव
Several people fell ill after eating chicken, rice, and cheese at a wedding ceremony, causing panic. Two seriously ill patients were referred, and a health team arrived at the village.
कोण्डागांव : जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे डोंगरीगुड़ा के राऊतपारा में शादी समारोह के आखरी दिन आयोजित भोज कार्यक्रम के बाद बड़ी तादाद में लोगों की तबीयत बिगड़ गई. परिवार और पारा-पड़ोस के लोग भोज में शामिल हुए थे. जिसके अगले दिन 1 मई की कई लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई.
खबर मिलते ही 2 मई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के निर्देश पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल ने फौरन चिकित्सा दल को मौके पर भेजा. सेक्टर पर्यवेक्षक हरीश जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 46 मरीजों का इलाज किया. जबकि 2 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया.
स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि, 29 अप्रैल को राउतपारा निवासी सगई यादव के लड़की के विवाह संपन्न हुआ. जिसके बाद 30 अप्रैल को परिवार और पारा-पड़ोस के लोगों के लिए भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भोज कार्यक्रम में शामिल लोगों का 1 मई की शाम तक स्वास्थ्य बिगड़ने लगा, जिस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.
विभाग के मुताबिक भोज में शामिल लोगों ने मुर्गा, पनीर, दाल चावल खाया था. इसी में से किसी भोजन में संक्रमण की वजह से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खुद गांव पहुंचे. प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और कॉम्बेट टीम को तीन दिन तक विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर सर्वे एवं निगरानी करने के आदेश जारी किए गए हैं. फिलहाल सभी का स्वास्थ्य ठीक है. और सभी को घर भेज दिया गया हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



