दो सगी बहनों ने अपने ही पति और जेठ पर तलवार-रॉड से हमला और दहेज प्रताड़ना का आरोप, जख्म लेकर बहने पहुंची SSP के द्वार, लगाई इंसाफ की गुहार

Two sisters accused their husband and brother-in-law of assaulting them with swords and rods and of dowry harassment. The sisters, bearing injuries, reached the SSP's doorstep, pleading for justice.

दो सगी बहनों ने अपने ही पति और जेठ पर तलवार-रॉड से हमला और दहेज प्रताड़ना का आरोप, जख्म लेकर बहने पहुंची SSP के द्वार, लगाई इंसाफ की गुहार

बिलासपुर : प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर जिले में पुलिस की सख्ती और निर्देशों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. ताजा मामला कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू निरतु स्थित ग्राम करही से सामने आया है. जहां दो सगी बहनों ने अपने ही पति और जेठ पर गंभीर हमला और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है.
पीड़ित बहनें पायल लोनिया और अंजना लोनिया अपनी मां उर्मिला लोनिया के साथ शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई. उनका आरोप है कि उनके पति और जेठ ने तलवार और लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला किया. साथ ही लंबे समय से दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना भी दी जा रही थी.
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले भी कोनी थाना में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें थाने से भगा दिया. उन्होंने एसएसपी को सौंपे गए दस्तावेजों में पूर्व शिकायतें और इकरारनामा भी पेश किया है.
इस बीच उच्च पुलिस अधिकारी लगातार अपने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दे रहे हैं कि अपराधियों पर फौरन कार्रवाई हो. आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखा जाए और बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जाए. बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं.
वही इतने गंभीर मामले में कोनी थाने से भगाई गई दोनों बहने बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान के द्वार पहुंची और अपने साथ हुई बर्बरता के जख्म के निशान भी दिखाए. जिसके बाद SSP ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश कोनी पुलिस को दिए है. अब देखना होगा कि एसएसपी स्तर पर पहुंचे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल पाता है या नहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t