खेत में नाली खुदाई से परेशान किसान ने खाया जहर, हालत नाजुक, इलाज जारी, परिजनों ने सरपंच पर लगाया गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Distressed over the digging of a trench in his field, a farmer consumed poison; his condition is critical and treatment is underway. Family members have leveled serious allegations against the Sarpanch, and the police have launched an investigation.

खेत में नाली खुदाई से परेशान किसान ने खाया जहर, हालत नाजुक, इलाज जारी, परिजनों ने सरपंच पर लगाया गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम भेंडरवानी में एक किसान द्वारा जहर सेवन करने का मामला सामने आया है. किसान के परिजनों ने गांव के सरपंच पर निजी खेत में बिना अनुमति नाली निर्माण के लिए खुदाई कराने का आरोप लगाया है. घटना के बाद किसान को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.
किसान को हुआ नुकसान और मानसिक परेशानी
परिजनों के मुताबिक किसान मिथिलेश पटेल के खेत में सरपंच द्वारा बिना पूर्व सूचना और सहमति के नाली निर्माण का काम शुरु करा दिया गया. परिवार का आरोप है कि नाली निर्माण के लिए आसपास पर्याप्त जगह उपलब्ध थी. इसके बावजूद खेत के हिस्से में खुदाई कर दी गई. जिससे किसान को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी हुई.
परेशानी के चलते ही किया जहर का सेवन
किसान के भाई विश्राम पटेल ने बताया कि खेत में चल रही खुदाई को देखकर मिथिलेश पटेल तनाव में आ गए. इसी परेशानी के बीच उन्होंने जहर का सेवन कर लिया. जानकारी मिलते ही परिजनों ने फौरन 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है.
सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पीड़ित परिवार में नाराजगी है. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से करने और सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं मामले में सरपंच का पक्ष जानने का प्रयास किया गया. लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी. पीड़ित के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t