रायपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, मोटा कहकर चिढ़ाने पर 10वीं के छात्र को साथी ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, दूसरा गंभीर, इलाके में फैली सनसनी
Shocking incident in Raipur: Class 10 student stabbed to death by a classmate after being taunted for being overweight; another student critically injured; the incident has sent shockwaves through the area.
रायपुर/तिल्दा : रायपुर जिले के तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। 9वीं कक्षा पास कर चुके 16 साल के छात्र अमन यदु की चाकू लगने से मौत हो गई. घटना में घायल 15 साल का नाबालिग का अस्पताल में इलाज जारी है. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और आपस में दोस्त भी थे. पुलिस मामले की जांच और पूछताछ में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमन यदु पिता राजकुमार यदु उम्र 16 साल और घायल नाबालिग सासाहोली गांव के वार्ड नम्बर 1 के निवासी हैं. दोनों ने हाल ही में 9वीं की परीक्षा पास की थी और एक ही स्कूल में पढ़ते थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि 9वीं की परीक्षा के दौरान घायल नाबालिग ने अमन को “मोटा” कहकर चिढ़ाया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सासाहोली गांव के स्कूल से लौटते समय अमन ने किशोर को रास्ते में बुलाया. इसके बाद वह घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और नाबालिग के गले पर वार कर दिया. अचानक हुए हमले में घायल नाबालिग ने बचाव के दौरान वही चाकू छीन लिया और अमन पर पलटवार कर दिया. झड़प में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान अमन यदु की मौत हो गई. वहीं घायल नाबालिग को इलाज के लिए पहले मिशन अस्पताल ले जाया गया और बाद में रायपुर रेफर कर दिया गया. जहां उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है.
पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिग का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. घायल नाबालिग के पिता शिक्षक हैं. दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और दोनों के घर एक ही वार्ड में करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित हैं. फिलहाल घटना की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, मामले में कुछ और भी बड़े खुलासे होने के आसार हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



