ड्यूटी खत्म कर लौट रहे फॉरेस्ट बीट गार्ड की बाइक अनियंत्रित होने से दर्दनाक मौत, सड़क सुरक्षा सप्ताह के बीच बढ़े दुर्घटना के आंकड़े
A forest beat guard returning from duty tragically died after his bike went out of control, with accident figures rising during Road Safety Week.
बीजापुर : सड़क सुरक्षा सप्ताह के बीच जिले में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. बीती रात बीजापुर के ग्राम पंचायत मुर्किनार के पास हुए सड़क हादसे में उसूर विकासखंड के ग्राम पेंकराम में पदस्थ फॉरेस्ट बीट गार्ड की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बारसूर के ग्राम ऐरपुंड का निवासी मृतक फॉरेस्ट बीट गार्ड संदीप राणा वर्तमान में वह बीजापुर के आरईएस कॉलोनी में रहकर ग्राम पेंकराम में फॉरेस्ट बीट गार्ड के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था. संदीप राणा ड्यूटी खत्म कर देर रात पेंकराम से बीजापुर की तरफ बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान मुर्किनार के पास बाइक अनियंत्रित हो गई. जिससे वह सड़क हादसे का शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची. जरुरी कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
गौरतलब है कि जिले में 2 अक्टूबर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इस दौरान यातायात विभाग द्वारा गांव-गांव, बाजारों, स्कूलों और शहर के चौक-चौराहों पर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है. इसके बावजूद जिले में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. जिससे सड़क सुरक्षा अभियानों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



