नाले में गिरा धान से भरा तेज रफ्तार ट्रक, दबने से ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 10 मजदूर घायल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
A speeding truck loaded with paddy falls into a drain, crushing the driver and conductor to death on the spot, 10 labourers injured, and the injured are undergoing treatment in hospital.
जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से धान लेकर सुकमा जिला जा रहा ट्रक कोलेंग नाले में अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की मौत हो गई. जबकि ट्रक में सवार करीब 10 मजदूर घायल हो गए. वहीं हादसे की जानकारी लगते ही दरभा से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से एक ट्रक में धान को लोड करके गुरुवार की सुबह दरभा की तरफ जा रहा था. दोपहर करीब 3-4 बजे जैसे ही ट्रक कोलेंग नाला के पास पहुंचा अचानक मोड़ में ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ गया और नाले में जा पलटी.
इस हादसे में ड्राइवर चेतन लाल ठाकुर 32 साल निवासी बालोद और कंडक्टर संजय सेठिया उम्र 35 साल केशलूर कोयेनार की ट्रक में दबने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ट्रक में सवार करीब 10 मजदूर घायल हो गए. इसके बाद सभी घायलों को नजदीकी नानगुर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
शुरूआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर कंट्रोल खोना हादसे की असल वजह मानी जा रही है. अचानक हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



