छत्तीसगढ़ में कुएं से निकलने लगा पेट्रोल, बाल्टियों में भर-भर घर ले गई पब्लिक, इलाके में मचा हड़कंप, एरिया किया गया सील, पहुंचे तहसीलदार

Petrol started coming out from the well in Chhattisgarh the public took it home in buckets there was a stir in the area the area was sealed Tehsildar arrived

छत्तीसगढ़ में कुएं से निकलने लगा पेट्रोल, बाल्टियों में भर-भर घर ले गई पब्लिक, इलाके में मचा हड़कंप, एरिया किया गया सील, पहुंचे तहसीलदार

दंतेवाड़ा/गीदम : सोचिए आप सुबह उठें और आपके घर के आंगन में बने कुएं में पानी की जगह पेट्रोल आने लगे. रुकिए जरा आप किसी अरब कंट्री में भी नही हैं. सोचिए ऐसा इंडिया में ही हो जाए. है ना मजेदार बात. जी हां ऐसा ही छत्तीसगढ़ के एक घर में हुआ. घर में बने कुएं से अचानक तेल निकलने लगा. देखते ही देखते चारो तरफ बात लीक हो गई और लोगों का भोलू जैन के घर के बाहर जमावड़ा लग गया. सब लोग बाल्टी भर-भर कर अपने-अपने घरों में पेट्रोल ले जाने लगे. मगर अब तक हर कोई इस बात से हैरान था कि ये चमत्कार हुआ कैसे. आइए हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं.
छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम इलाके की है. पहले तो लोग मजे-मजे में कुएं से तेल निकालकर ले जाने लगे. मगर जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो इसकी छानबीन हुई और फिर पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और उस इलाके को सील कर दिया. इसके इतर कुछ दिनों पहले गीदम के पुराने बस स्टैंड पर बने बाफना पेट्रोल पंप के मालिक ने अपने यहां से पेट्रोल चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने छानबीन करी, लेकिन मामले की तह तक नहीं पहुंच पाए थे और पंप मालिक को लगातार नुकसान होता रहा.
गीदम नगर में स्थित वार्ड क्रमांक 12 में बाफना पेट्रोल पंप के फ्यूल टैंक में लिकेज की वजह से करीब 14 हजार लीटर पेट्रोल पास के कुएं में समा गया. पेट्रोल की तेज गंध और जलस्तर में अचानक वृद्धि से स्थानीय लोग दंग रह गए.
पेट्रोल चोरी की हुई थी शिकायत
गीदम के पुराने बस स्टैंड में बाफना पेट्रोल पंप है. पंप मालिक ने कुछ दिन पहले गीदम पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पंप से पेट्रोल की चोरी हो रही है. हर दिन कई लीटर पेट्रोल कम हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की. CCTV फुटेज खंगाले गए. आस-पास में मुखबिर लगाकर नजर भी रखी गई. लेकिन चोरी की इस गुत्थी की पुलिस समझ नहीं पाई.
पंप के टैंक में लिकेज से कुएं में जमा हुआ पेट्रोल
पेट्रोल कुएं में कैसे पहुंचा. यह बात शुरुआत में समझ में नहीं आई. कुछ दिन पहले पेट्रोल पंप के मालिक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लेकिन अब यह खुलासा हुआ कि पेट्रोल चोरी नहीं हुआ था. बल्कि पंप के टैंक में लिकेज हो गया था. इसके चलते पेट्रोल कुएं में रिसकर जमा हो गया.
घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुएं को सील कर दिया और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा. इलाके के प्रमुख मार्गों को बैरिकेड कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई. सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस बल और अग्निशामक वाहनों को तैनात किया गया.
सुरक्षा कारणों से आवाजाही पूरी तरह से बंद
राजधानी से विशेषज्ञों की एक टीम गीदम के लिए भेजी गई है. जो घटनास्थल पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल करने की कोशिश करेगी. इस दौरान सुरक्षा कारणों से वार्ड में आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है.
इस हादसे ने पेट्रोल पंपों के सुरक्षा प्रबंधन की खामियों को उजागर किया है और प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं की खबर फौरन अधिकारियों को दें. तहसीलदार ने भी घटनास्थल का दौरा किया. और प्रशासन को पूरे हालात की जानकारी दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb