गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, वाशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा कारोबार, टीम ने मारा छापा, 3 मशीनें जब्त, पुलिस हिरासत में 12 आरोपी, पूछताछ जारी
Gutkha factory busted; operation run under the guise of washing powder. A team conducted a raid, seizing three machines; 12 accused are in police custody, and interrogation is underway.
दुर्ग : दुर्ग जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. थाना अंडा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ग्राम कुथरेल और अंडा क्षेत्र में संचालित दो अवैध गुटखा निर्माण और पैकेजिंग इकाइयों पर छापेमार कार्रवाई कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान भारी तादाद में कच्चा माल, रसायन, निर्माण मशीनें, पैकेजिंग सामग्री और तैयार और अर्द्धनिर्मित गुटखा उत्पाद जब्त किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से खबर मिली कि थाना अंडा क्षेत्र के अंतर्गत कुछ स्थानों पर अवैध तरीके से गुटखा निर्माण और पैकेजिंग का काम किया जा रहा है. खबर की पुष्टि के बाद थाना अंडा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों स्थलों पर दबिश दीदुर्ग जांच के दौरान वहां गुटखा निर्माण में इस्तेमाल सामग्री, मशीनें और तैयार उत्पाद पाए गए.
शुरुआती जांच में बिना किसी वैधानिक अनुमति के व्यावसायिक स्तर पर गुटखा निर्माण और पैकेजिंग किए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने मौके से बरामद सभी सामग्री को जब्त करते हुए कार्रवाई की. मामले में संलिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना अंडा में अपराध क्रमांक 63/2026 एवं 64/2026 दर्ज किया गया है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 3(5) और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत जुर्म दर्ज किया है. सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के बांदा, हरदोई, उन्नाव, कानपुर और फतेहपुर जिलों के निवासी बताए गए हैं. जो यहां रहकर कथित रूप से अवैध गुटखा निर्माण कार्य में लगे हुए थे.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह अवैध कारोबार आर्थिक लाभ अर्जित करने के मकसद से संचालित किया जा रहा था. जब्त सामग्री की जांच की जा रही है. और यह पता लगाया जा रहा है कि तैयार उत्पादों की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जाती थी और इस नेटवर्क से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.
दुर्ग पुलिस ने साफ़ किया है कि जिले में अवैध मादक एवं प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



