परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, फरार आरोपी सागर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A student returning home after taking an exam was molested and sexually assaulted; the police took strict action; the absconding accused Sagar was arrested and sent behind bars.
बिलासपुर/बिल्हा : नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उसका पीछा करने के मामले में बिल्हा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था. लेकिन साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उसका पता लगाकर दबोच लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल 2026 को छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि परीक्षा देकर घर लौटते समय आरोपी केशला निवासी सागर आडिल ने रास्ते में उसका हाथ पकड़ लिया. विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की. घटना के बाद भी आरोपी लगातार छात्रा का पीछा करता रहा. जिससे वह मानसिक रुप से परेशान हो गई.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किया और जरुरी दस्तावेज जुटाए. इस बीच आरोपी फरार हो गया और लगातार पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश करता रहा.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बिल्हा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस किया. मंगलवार को उसे पकड़कर थाना लाया गया. जहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है. आरोपी को विशेष पॉक्सो अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



