बाइक चलाते सड़क पर मामूली विवाद पड़ा महंगा, युवक ने मारा मुक्का, आंख के नीचे आई चोट, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, आरोपी सुकांत गिरफ्तार

A minor dispute on the road while riding a bike proved costly; a young man punched the victim, injuring him under the eye, and the elderly man died a painful death. The accused, Sukant, was arrested.

बाइक चलाते सड़क पर मामूली विवाद पड़ा महंगा, युवक ने मारा मुक्का, आंख के नीचे आई चोट, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, आरोपी सुकांत गिरफ्तार

दुर्ग : छावनी थाना अंतर्गत शुक्रवार शाम को हुए सड़क विवाद में 66 साल के कैंसर मरीज बुजुर्ग विक्रम यादव की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. यह घटना जलेबी चौक से जवाहर मार्केट जाते समय सामने आई. घटना के समय विकरमा यादव अपने बड़े भतीजे सुनील राय उम्र 47 साल के साथ टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल से जा रहे थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की समय-सीमा शाम करीब 5:15 बजे विकरमा यादव उम्र 66 साल अपने बड़े भतीजे सुनील राय उम्र 47 साल के साथ टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल से जा रहे थे. जैसे ही दोनों जिंदल इलेक्ट्रिकल दुकान के सामने पहुंचे. तभी स्कूटी चालक सुकांत सोनकर उर्फ चिरागन उम्र 19 साल अपने स्कूटी पर आता हुआ मोटरसाइकिल को साइड में रोक दिया. सुनील राय ने मोटरसाइकिल को किनारे किया. जिसके बाद आरोपी सुकांत ने सुनील राय से कहा कि “देखकर गाड़ी नहीं चलाते हो” और उसी समय गाली-गलौच करते हुए मुक्का मारा.
इस हमले में विक्रम यादव वहीं गिर गए और बेहोश हो गए. सुनील राय के चेहरे की आंख के नीचे चोट भी आई. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सुनील राय ने घटना की जानकारी परिजनों को  दी. परिजन फौरन मौके पर पहुंचे और विक्रम यादव को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सुपेला ले गए.
चिकित्सकों ने चेक करने के बाद विकरमा यादव को मृत घोषित कर दिया. फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छावनी पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए सुकांत सोनकर को हिरासत में ले लिया. थाना छावनी में धारा 109, 103 BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी सुकांत सोनकर उर्फ चिरागन उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपी के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

आरोपी

सुकांत उर्फ़ चिरागन सोनकर (19), निवासी लिंक रोड कैंप-2 भिलाई जिला दुर्ग