जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने दुसरे ही दिन बाथरूम में लगाई फांसी, कपड़े के फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल
A rape accused in jail hanged himself in the bathroom on the second day; his body was found hanging from a cloth noose, causing a stir and raising serious questions about the security system.
जांजगीर-चांपा : जिले की जिला जेल खोखरा से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां दुष्कर्म के आरोपी ने जेल के अंदर बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. आरोपी को एक दिन पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था.
एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल
मिली जानकारी के मुताबिक, बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी दुवास केवट को 8 जून को जिला जेल खोखरा भेजा गया. सिर्फ एक दिन बाद मंगलवार सुबह उसका शव जेल के बाथरूम में कपड़े के फंदे से लटका मिला.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने यह कदम किन हालात में उठाया. इसकी विस्तृत पड़ताल की जा रही है. साथ ही यह भी जांच का विषय है कि जेल के भीतर आरोपी को आत्महत्या करने का मौका कैसे मिला.
घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है. वहीं मामले में जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद जिला जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कटघरे में आ गई है. जेल में नए बंदी की लगातार निगरानी किए जाने का प्रावधान रहता है. बावजूद इसके आरोपी द्वारा खुदकुशी कर लेना कई सवाल खड़े करता है. अगर प्रारंभिक जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सकती है.
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक दुवास केंवट पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप दर्ज था. मामले की जांच पहले से चल रही थी. अब आरोपी की मौत के बाद पुलिस जेल प्रशासन से भी आवश्यक जानकारी जुटा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



