मौत का सिलसिला जारी, सिद्ध बाबा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की गई जान, नहीं हुई शिनाख्त, लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय
The death toll continues; a man was hit by a train near the Siddha Baba railway crossing, but his identity remains unclear. The ongoing accidents are a cause for concern.
भाटापारा : भाटापारा शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. एक बार फिर सिद्ध बाबा रेलवे फाटक के पास हुई दर्दनाक हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सोमवार तड़के करीब 2 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई.
थाना भाटापारा ग्रामीण से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है. घटना थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा रेलवे फाटक के पास हुई. पुलिस ने मर्ग क्रमांक 00/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और पुलिस आम नागरिकों से पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील कर रही है.
यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है. रेलवे ट्रैक और फाटक के आसपास जरा सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द बन सकती है. कुछ मिनट बचाने की जल्दबाजी कई बार पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है. घर से निकलने वाला हर इंसान किसी न किसी का बेटा, पिता, भाई या परिवार का सहारा होता है. उसकी सुरक्षित वापसी का इंतजार घर पर कोई न कोई जरूर कर रहा होता है.
प्रशासन और रेलवे विभाग द्वारा लगातार सावधानी बरतने की अपील की जाती है. लेकिन इसके बावजूद लोग बंद फाटक पार करने, ट्रैक पर चलने या असावधानी बरतने से नहीं चूकते. ऐसे हादसे यह याद दिलाते हैं कि हादसों से देर भली होती है.
जन अपील :
रेलवे फाटक और ट्रैक के आसपास विशेष सावधानी बरतें. कुछ [पल का सब्र आपकी और आपके परिवार की खुशियां सुरक्षित रख सकता है. अगर किसी इंसान को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो फौरन थाना भाटापारा ग्रामीण में संपर्क कर पुलिस को खबर दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



