कवर्धा कांड पर पल्लव को बर्खास्त करने की मांग, समाज- तीनों परिवारों को 1-1 करोड़ मुआवजा दे सरकार, साहू युवा मित्र मंडल- गृहमंत्री का फूंकेंगे पुतला
Demand to dismiss Pallav on Kawardha incident Society Government should give Rs 1 crore compensation to all three families Sahu Yuva Mitra Mandal Will burn the effigy of the Home Minister
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में लोहारीडीह में हुई हिंसा पर साहू समाज ने तीनों परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और एसपी रहे डॉ. अभिषेक पल्लव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है. इसके लिए सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया है.
दूसरी तरफ सरकार ने मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर निर्भय साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया है. अधिकारी 15 सितंबर को शिव प्रसाद साहू की मौत के बाद आगजनी में रघुनाथ साहू की मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच करेंगे.
लोहारीडीह में हुई घटना में तीनों मृतक साहू समाज से हैं. इसलिए 16 सदस्यीय सामाजिक जांच दल रविवार को लोहारीडीह पहुंचा. दल ने तीनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और मौजूदा हालात पर चर्चा की.
साहू समाज ने कहा- मामले की न्यायिक जांच हो
छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशांत साहू की मौत के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है. साथ ही शिवप्रकाश और रघुनाथ की मौत की न्यायिक जांच की मांग की है.
गृहमंत्री का पुतला फूंकेगा साहू समाज
साहू समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है. कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में साहू समाज के लोगों पर हुई आगजनी और पुलिस हिरासत में प्रशांत साहू की मौत के विरोध में साहू युवा मित्र मंडल रायपुर ने गृहमंत्री का पुतला फूंकने का ऐलान किया है.
कवर्धा हत्याकांड की पूरी कहानी ?
15 सितंबर को क्या क्या हुआ ?
शिवप्रकाश साहू की पेड़ पर लटकती लाश लोहारीडीह गांव से 10 KM दूर MP सीमा क्षेत्र में मिली
शिवप्रकाश शनिवार दोपहर 2 बजे से लापता था.
उपसरपंच रघुनाथ साहू से शिवप्रकाश का सालों पुराना विवाद चल रहा था.
कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था.
लाश मिलने पर शिवप्रकार के परिजनों ने रघुनाथ साहू पर हत्या का शक जताया.
मारपीट कर घर में आग लगा दी। इसमें रघुनाथ साहू जिंदा जल गया.
पुलिस को भी गांव में घुसने नहीं दिया गया, पथराव भी हुआ.
इसमें SP समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई.
देर शाम फिर पुलिस पहुंची और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया.
16 सितंबर को क्या-क्या हुआ?
गिरफ्तारी का दौर सुबह भी चलता रहा। 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
इसमें प्रशांत साहू और उसका पूरा परिवार भी शामिल था.
बेरहमी से लाठीचार्ज का वीडियो भी सामने आया है, जिसे 16 सितंबर का बताया जा रहा है.
शिवप्रकाश साहू का अंतिम संस्कार हुआ
राघुनाथ साहू का पोस्टमॉर्टम हुआ
17 सितंबर को क्या-क्या हुआ
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ग्राम लोहारीडीह पहुंचे. ग्रामीणों से बातचीत की. आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला.
भूपेश बघेल ने थाने में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया.
18 सितंबर को क्या क्या हुआ?
हिरासत में लिए गए युवक प्रशांत माहू की मौत हो गई। पुलिस की पिटाई से मौत की बात सामने आई.
प्रशांत के दो भाई और मां भी पुलिस हिरासत में थी.
बंदी से मारपीट के आरोप में देर शाम PS ASP विकास कुमार को सस्पेंड किया गया.
19 सितंबर को क्या-क्या हुआ?
प्रशांत साहू का अंतिम संस्कार किया गया. इसमें भूपेश बघेल, दीपक बैज समेत कई नेता शामिल हुए.
अंतिम संस्कार के बाद प्रशांत साहू की मां ने रोते-बिलखते आपबीती बताई.
प्रशांत के भाई दीपक ने कहा कि मेरे भाई को बेरहमी से मार दिया गया.
कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



