कबीरधाम में पति ने करंट लगाकर ले ली पत्नी की जान, समाज के दबाव में जबरन की थी शादी, आरोपी बिजली विभाग का फीडर गिरफ्तार
Husband took wifes life by electrocuting her in Kabirdham marriage was forced under social pressure accused electricity department feeder arrested
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर कला से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया. पूरा मामला जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर कला का है.
प्रार्थी संतकुमार पिता पूरन बर्मन उम्र 45 निवासी ग्राम लालपुर कला थाना पांडातराई में ग्राम कोटवार के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहु मृतिका चंद्रकांता बर्मन पति धनुक बर्मन उम्र 23 साल रात को कमरे का दरवाजा बंद कर सोई हुई थी. 21 अगस्त की सुबह 6:30 बजे आवाज देने पर नहीं उठने से कमरा का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा कि बहू अपने कमरे के पलंग पर सोई हुई है. जिसे उठाने पर नहीं उठने पर पास में जाकर देखा तो घर के अंदर बिजली का बोर्ड उसके ऊपर गिरा हुआ था. बहु की मौत हो गई थी.
इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा. पीएम रिपोर्ट में बिजली करंट से मौत होना पाया गया. मृतिका के पति धनुक बर्मन पिता संतकुमार बर्मन उम्र 22 साल निवासी लालपुर कला से बारिकी से पूछताछ किया गया.
जिसके आधार पर यह पाया गया कि मृतिका चंद्रकांता बर्मन और आरोपी पति धनुक बर्मन के साथ दो साल पहले लव मैरिज किए हैं. दोनों एक ही गांव-समाज के रहने वाले हैं. दोनों का घर 50 मीटर के आस-पास है. आरोपी धनुक बर्मन ठेकेदारी अंतर्गत बिजली कंपनी में ग्राम कुम्ही फीडर में काम करता है. शादी के बाद से ही दोनों का दाम्पत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा था. आरोपी धनुक बर्मन अपनी मृतिका पत्नी चंद्रकांता के चरित्र के ऊपर शक करता था. 20 अगस्त की रात दोनों पति-पत्नी कमरे में जब सोने गए. तब आरोपी अपनी पत्नी की चरित्र शंका को लेकर विवाद शुरु कर दिया.
पत्नी को जिंदगी से हमेशा के लिए हटाने की प्लानिंग करते हुए सो गया. रात दो बजे उठकर उसकी पत्नी गहरी नींद में थी. तब पत्नी चंद्रकांता को जान से मारने की नियत से बिजली करंट वायर से दोनो पैर में बिजली करंट लगा दिया. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को मरी है या नहीं मरी है सोचकर उसका गला दबाया और चादर ओढा दिया. वायर और बिजली बोर्ड को इस तरीके से बिस्तर में फैला दिया. ताकि लगे की पत्नी की करंट लगने से मौत हुई है.
उसके बाद आरोपी द्वारा उस कमरे से निकलकर दरवाजा से लगे दिवाल में बने छेद में हाथ घुसाकर अंदर से सिटकनी लगा दिया और बाहर खाट बिछाकर सो गया.
एक सितंबर रविवार देर रात आरोपी धनुक बर्मन के खिलाफ धारा - 103(1), 238(क) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पति ने मर्डर किया. आरोपी बिजली विभाग में काम करता है. आरोपी ने चंद्रकांता बर्मन से प्रेम संबंध था. लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था. समाज के दबाव में आकर उसने शादी की. लेकिन दोनों के बीच रिश्ता अच्छा नहीं था. आरोपी अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था. इसलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या की प्लान बनाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



