टीआई ने आधी रात कॉल कर पत्रकार को दी धमकी, पत्रकारों में भारी नाराजगी का माहौल, एफआईआर दर्ज करने की मांग, एसपी से की शिकायत

TI threatened the journalist by calling him at midnight, there was a lot of resentment among the journalists, demand for filing FIR, complaint was made to SP

टीआई ने आधी रात कॉल कर पत्रकार को दी धमकी, पत्रकारों में भारी नाराजगी का माहौल, एफआईआर दर्ज करने की मांग, एसपी से की शिकायत

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को धमकी मिलने का नाम नहीं थम रहा है. एक बार फिर पत्रकार को धमकी मिली है. इस मामले में पत्रकार राजीव लोचन साहू ने मामले की शिकायत बिर्रा थाना प्रभारी और जांजगीर-चाम्पा एसपी से की है. धमकी कोई और नहीं कानून के रक्षक पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने पत्रकार राजीव लोचन साहू को मारने का धमकी दिया है. इस धमकी के बाद पत्रकारों में भारी गुस्सा भी देखने को मिल रहा हैं.
इधर चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने कहा है कि टीआई प्रवीण राजपूत द्वारा गाली-गलौज करने और धमकी देने की शिकायत मिली है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. जांच के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी.
शिकायत में बताया गया है कि पत्रकार राजीव लोचन साहू, अपने घर घिवरा गांव में खाना खाकर आराम कर रहा था. तभी रात 11:09 मिनट पर सक्ती जिले में पदस्थ टीआई प्रवीण राजपूत ने फोन किया और मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की. इसकी शिकायत पीड़ित पत्रकार राजीव लोचन साहू ने बिर्रा थाना और जांजगीर-चांपा एसपी से की है. टीआई प्रवीण राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI