स्कूल जाने इंतजार कर रही सड़क किनारे खड़ी टीचर को बोलेरो ने रौंदा, स्कूटी को उड़ाते हुए मकान में घुसी गाड़ी, शिक्षिका घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार
A Bolero ran over a teacher standing by the roadside waiting to go to school; after ramming into and tossing aside her scooter, the vehicle crashed into a house. The teacher was injured, and the driver fled the scene, abandoning the vehicle.
बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसा चांटीडीह स्थित गायत्री मंदिर के पास हुआ. जहां शिक्षिका रोज की तरह स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं. हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार मध्यप्रदेश पासिंग बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़ी शिक्षिका को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन ने आगे खड़ी एक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया और फिर पास के एक मकान में जा घुसा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों ने फौरन डायल-112 और पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस और आपातकालीन टीम ने गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. और उनका इलाज जारी है.
हादसे के फौरन बाद चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से बोलेरो को जब्त कर लिया है. पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है.
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके. हादसे के वजह की जांच कर रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



