घरेलू विवाद में खूनी वारदात, छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, बीच-बचाव में आई मां भी हुई घायल, सलीम का इलाज जारी, हालत नाजुक
Domestic dispute turns bloody; younger brother attacked with an axe in a life-threatening assault; mother injured while trying to intervene; Salim undergoing treatment, condition critical.
कोंडागांव/फरसगांव : कोंडागांव जिला में फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम एक युवक पर उसके बड़े भाई द्वारा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.
घर में खाना खाते समय हमला
मिली जानकारी के मुताबिक कोटपाड निवासी सलीम पटेल पिता कुशल पटेल उम्र 24 साल अपनी मां रामोतीन पटेल के साथ घर में भोजन कर रहा था. इसी दौरान उसका बड़ा भाई जितेंद्र पटेल वहां पहुंचा और कथित तौर पर कुल्हाड़ी से सलीम पर हमला कर दिया.
मां भी हुई घायल
इस हमले में सलीम के सिर, पीठ और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं. बीच-बचाव करने के दौरान उसकी मां रामोतीन पटेल भी घायल हो गईं. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कोटपाड अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
फरसगांव अस्पताल में इलाज जारी
वहीं गंभीर रूप से घायल सलीम पटेल को 112 एंबुलेंस की मदद से रात करीब 8:30 बजे फरसगांव अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. वारदात की वजह का खुलासा अभी पता नहीं हो पाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mG



