ग्राम पंचायत सचिव किशन राठौर सस्पेंड, सीईओ ने गंभीर अनियमितताओं और अनुशासनहीनता के आरोप में की कड़ी कार्रवाई, महकमे में  मचा हड़कंप

Gram Panchayat Secretary Kishan Rathore suspended; CEO takes strict action over allegations of serious irregularities and indiscipline, causing a stir within the department.

ग्राम पंचायत सचिव किशन राठौर सस्पेंड, सीईओ ने गंभीर अनियमितताओं और अनुशासनहीनता के आरोप में की कड़ी कार्रवाई, महकमे में  मचा हड़कंप

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही :  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा के तत्कालीन एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत तरईगांव के सचिव  किशन राठौर को गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं, शासकीय आदेशों की अवहेलना तथा अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
जारी आदेश के मुताबिक जांच में शासकीय प्राथमिक शाला भवन के ध्वस्तीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य में नियमों के उल्लंघन, शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग, न्यायालय एवं विभागीय आदेशों की अवहेलना, राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता तथा मनरेगा कार्यों में मशीनों के अवैध उपयोग संबंधी आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए. कारण बताओ सूचना पत्र के जवाब में पेश स्पष्टीकरण भी संतोषजनक नहीं पाया गया.
इन तथ्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम, 1999 के तहत  राठौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मरवाही निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?