रायपुर में सिटी कोतवाली, आमानाका, टिकरापारा समेत कई जगह मंदिरों में चोरी करने वाला शातिर आरोपी केतन शाह गिरफ्तार, 8 नग चांदी के मुकुट बरामद
Ketan Shah the vicious accused who stole from temples at many places including City Kotwali Amanaka Tikrapara in Raipur arrested 8 pieces of silver crowns recovered
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया. रायपुर पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है. जो राजधानी के मंदिरों में भगवान के चांदी के मुकुट की चोरी करता था. पुलिस ने आरोपी के पास से चांदी के मुकुट बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी महिला समृद्धि बाजार बुढ़ापारा हनुमान मंदिर के पुजारी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति में पहना हुआ चांदी का मुकुट जिसमें दो कुंडल लगा हुआ है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से आकर चोरी कर ले गया है.
इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी का पतासाजी के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से लगातार जानकारी इकठ्ठा किया जा रहा था. मुखबिर से खबर मिली कि 1 व्यक्ति द्वारा चांदी के मुकुट को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है इस खबर की तस्दीक करने उक्त व्यक्ति को तलब किया गया. जिसको कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम केतन शाह पिता जगदीश शाह उम्र 45 साल निवासी कंचनगंगा फेस 2 लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने रोहिणी पुरम थाना डीडी नगर जिला रायपुर का रहने वाला बताया.
महिला समृद्धि बाजार बुढ़ापारा, रामनगर हनुमान मंदिर,सिद्धार्थ चौक हनुमान मंदिर और अन्य मंदिरो से चोरी करना कबुल किया और चांदी की मुकुट अपने घर पर छुपा कर रखना बताया.
जिसे विधिवत उपस्थित गवाहन के सामने जप्ती किया गया. आरोपी के घर से कुल 8 नग चांदी का मुकुट बरामद किया गया. बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड पर भेजा गया. इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुधांशु बघेल, सउनि प्रवीण प्रधान आरक्षक सुमित वर्मा, शिवराज बघेल और महिला आरक्षक ज्योति साहू की अहम भूमिका रही.
पुलिस टीआई सुधांशु बघेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई. जिस पर मुखबिर की खबर पर 45 साल के केतन शाह को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की निशानदेही पर 8 चांदी के मुकुट जब्त किए गए है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई मंदिरों में मुकुट चोरी की बात कबूल की है. पुलिस ने महिला समृद्धि बाजार बुढ़ापारा, रामनगर हनुमान मंदिर, सिद्धार्थ चौक हनुमान मंदिर से चोरी गए मुकुट बरामद किए है. अन्य मंदिरों की चीजों का मिलान जारी है.
आरोपी
केतन शाह पिता जगदीश शाह उम्र 45 साल निवासी कंचनगंगा फेस 2 लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने रोहिणी पुरम थाना डीडी नगर जिला रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर : बता दें कि इससे पहले भी जोरापारा इलाके में स्थित एक मंदिर में चोरी करते हुए चोर की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी. जिसमें वह पहले भगवान के सामन हाथ जोड़कर प्रणाम करता है. फिर भगवान के मुकुट व सभी आभूषण चोरी कर लेता है. मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का था.
दरअसल, राजधानी के कई मंदिरों में लगातार 3 महीनों से मुकुट चोरी हो रही थी. इसके चलते मौदहापारा के पार्षद ने मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिया. वहीं इस बात से बेखबर चोर जोरापारा के मंदिर पहुंच कर चांदी का मुकुट चोरी कर लिया और यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद जब चोर वापिस उस इलाके में गया तब मंदिर समिति सदस्य ने उसे पहचान लिया. और उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद समिति सदस्यों ने आरोपी केतन शाह को मौदहापारा थाना पकड़कर ले गए और चोरी की शिकायत की.
मंदिर समिति की पूचताछ पर आरोपी ने अपनी पहचान केतन शाह, कंचन गंगा फेस 2 का निवासी बताया. उसने रोते हुए उसने बताया कि उसने मुकुट को सदर बाजार के श्री साई गलाई सेंटर में महज 1200 रुपयों में बेंच दिया. जबकि मंदिर समिति सदस्यों ने बताया कि मुकुट की कीमत 35-40 हजार के आसपास है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर : 9 अप्रैल।जोरापारा स्थित प्राचीन मंदिर से मुकुट चोरी करने वाले केतन शाह और उन्हें खरीदकर गलाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मनीष साहू ने शनिवार को मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 6 अप्रैल को मोहल्ले के राकेश साहू ने फोन कर बताया कि बरमदेव मंदिर की मूर्ति के सिर में लगा चांदी का मुकुट नहीं है. कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर के मूर्ति का चांदी का मुकूट चोरी कर फरार हो गया था.

इस रिपोर्ट पर थाना मौदहापारा में धारा 379, 411, 34 भादवि. का जुर्म दर्ज किया गया. मोहल्ले वालों ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक कर आरोपी को ट्रेस कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी कबुल करने के साथ-साथ चोरी के चांदी के मुकुट को गोलबाजार निवासी अभिजीत घोसले और कमल सोनी के पास बिक्री करना बताया. पुलिस ने दोनों को पकडक़र पूछताछ करने पर मुकुट को गला देना बताया. आरोपी अभिजीत घोसले और कमल सोनी को धारा 411, 34 भादवि. के तहत गिरफ्तार किया गया
उनसे गली हुई चांदी जप्त कर किया गया. गिरफ्तार आरोपी केतन शाह (42) साल निवासी कंचन गंगा थाना डीडी नगर। अभिजीत घोसले (19 ) निवासी हलवाई लाईन गोलाबाजार। कमल सोनी पिता अर्जुन सोनी ( 60 ) निवासी हलवाई लाईन गोलबाजार रायपुर.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



