नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर किया गंदा काम कर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A minor girl was seduced and did dirty work and threatened to kill her Police arrested the rape accused and sent him to jail

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर किया गंदा काम कर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने पीड़िता को इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी थी. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना में पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से परेशान थी. पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि साहिल भारद्वाज करीब डेढ़ साल से उसकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर बातचीत कर रहा था.
3 नवंबर को उसी के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक साहिल भारद्वाज 22 साल निवासी सराईभदर ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया आरोपी उसे लगातार परेशान कर पीछा करता था. और फिर इस घटना का जिक्र किसी और से करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी
आवेदन के आधार पर जूटमिल थाना प्रभारी, निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 495/2024 धारा 351(2), 65(1), बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट के तहत के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने पीड़िता का बयान और मेडिकल जांच कराई. उसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई और उसे हिरासत में लिया गया.
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और 5 दिसंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI